चंडीगढ़। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने नगर काउंसिल दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार इन नगर काउंसिलों के लिए आम चुनाव 10 जून 2026 को करवाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी करवा दी गई है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी।
उम्मीदवार 3 जून दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।

1 जून नामांकन भरने की अंतिम तिथि
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। उम्मीदवार 3 जून दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।
- पानीपत में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाया, CCTV से हुई पहचान
- प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अस्पताल और अरवल मोड़ समेत कई प्रमुख जगहों से हटाया गया अवैध कब्जा
- वोटर लिस्ट फाइनल… अब दलों की बारी! CEO ने राजनीतिक प्रतिनिधियों को सौंपी सूची, मांगा सहयोग
- US के ओहायो के स्वामीनारायण हिंदू मंदिर पर हमला, ईंटें फेंककर तोड़े गए ईंटें फेंककर
- Jairam Mahato PhD: जितिया के दिन मां की मौजूदगी में जयराम महतो बने डॉक्टर, BBMKU से मिली PhD की उपाधि

