चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने छोटे बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘नन्हे कदम, बड़ा विकास’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। इस अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को आयोजित ‘पंजाब बाल विकास सम्मेलन-2026’ के दौरान किया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जन्म के बाद के शुरुआती 1000 दिन बच्चे के संपूर्ण विकास की सबसे अहम अवधि होते हैं।
उन्होंने बताया कि इस दौरान संतुलित पोषण, शुरुआती शिक्षा और परिवार की सक्रिय भागीदारी से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इसी उद्देश्य से सरकार अब जन्म से लेकर तीन वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे की विकास यात्रा पर नियमित निगरानी रखेगी।
अभियान के तहत हर बच्चे का डेवलपमेंट रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें उम्र के अनुसार उसकी शारीरिक और मानसिक प्रगति दर्ज होगी। इससे किसी भी प्रकार की विकास संबंधी देरी या संभावित दिव्यांगता की समय रहते पहचान कर आवश्यक चिकित्सा और सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक माह घर-घर जाकर बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन करेंगी। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के विकास, पोषण और शुरुआती सीखने से जुड़ी गतिविधियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, ताकि हर बच्चे को बेहतर शुरुआत मिल सके।
- Lalluram GenNext Youth Award : सीएम साय के हाथों बीजापुर के राकेश कड़ती का सम्मान, सॉफ्टबॉल में बनाई राष्ट्रीय पहचान, जानिए एशिया कप तक का सफर…
- सपा पर पूर्व मेयर का तंज, कहा- दिन में सपना देखने पर रोक नहीं, योगी अयोध्या से लड़े तो SP को जमानत बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा
- ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट’ की दयनीय हालत तो देखिए… जजों को IPC की धारा 304 पार्ट 1 और पार्ट 2 नहीं पता, सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की
- ‘NTPC पावर प्लांट बना नशे का हब’, पूर्व मंत्री का सनसनीखेज का आरोप, कहा- यहीं से हो रही स्मैक पाउडर की सप्लाई
- उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आनंद पुष्कर के पक्ष में की अपील, एनडीए ने बागी नेताओं पर की कार्रवाई

