चंडीगढ़. पंजाब में भाजपा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुक्रवार से शुरू कर दी है, इसके साथ ही कई मार्मिक कहानियां भी सामने आ रही हैं, जो भावुक करने वाली हैं. इससे जुड़ा एक वाक्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सोशल मीडिया में साझा किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
नितिन नबीन ने पंजाब दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट के साथ इसका वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में एक मां ने आप बीती बताई है, जिसमें उनसे नशे की गिरफ्त में आए अपने बेटे को खो दिया है. इस दौरान नितिन भी भावुक नजर आए.
अपनी पोस्ट में नितिन नबीन ने लिखा, “इन माताओं का दर्द अंदर तक झकझोर गया है. एक मां के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है कि उसका बेटा उसकी आंखों के सामने नशे के कारण दुनिया से चला जाए.” दरअसल, शुक्रवार को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को रवाना करने से पहले नितिन नबीन ने उन परिवारों से मुलाकात की, जिनके बच्चे नशे की चपेट में आ चुके हैं या नशे के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को इस तरह नशे में डूबते देखना स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस संकट से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर आगे आना होगा.
नितिन नबीन ने कहा कि, “पंजाब की पहचान नशा नहीं हो सकती. पंजाब की पहचान गुरुओं की बाणी है. पंजाब की पहचान किसानों का पसीना है. पंजाब की पहचान हमारे सैनिकों की बहादुरी है. उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए अब बेहद बड़े कदम उठने के समय आ गया है.
- Navratri Day 1 : नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें धार्मिक महत्व, पूजा विधि और मंत्र
- Bihar Morning News: पटना में नवरात्रि की धूम, BJP-कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, AISA का प्रदर्शन
- 11 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- 11 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: नवरात्रि की प्रतिपदा पर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

