होशियारपुर। पंजाब के खिलाड़ी लगातार खेल में अपना परचम लहरा रहे हैं. पंजाब के जिले के बहमावा के भारतीय नौसेना में तैनात नीरज ने जापान में आयोजित Asian Games 2026 की शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर परिवार, गांव और होशियारपुर का नाम रोशन कर दिया. यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके कारण राज्य का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है.
पदक जीतने की खबर गांव पहुंचते ही परिवार के साथ ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला वासियों को मान है कि नीरज ने पहले बंदूक से निशाना साध कर एशिया में तिरंगा ऊंचा कर दिया.
नीरज के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन रविंदर सिंह बताते हैं कि बेटे को बचपन से ही शूटिंग का जुनून था. 12वीं की पढ़ाई सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा से करने के दौरान उसने एनसीसी भी ज्वाइन की। बेटे की रुचि को देखते हुए पिता ने जालंधर से राइफल दिलाई. इसके बाद नीरज ने लक्ष्य तय किया और अभ्यास में जुट गया.
नीरज को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली भेजा गया, जहां उसने कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास किया. पिता को विश्वास था कि बेटे में कुछ कर गुजरने की ललक है. उनका यही भरोसा अब एशियन गेम्स के रजत पदक में बदल गया है.
आपको बता दें कि नीरज कुमार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्राक्ष पाटिल के सटीक निशानों की बदौलत कुल 1762 अंकों का स्कोर खड़ा किया और पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया.
कड़े मुकाबले में चीन की टीम ने 1766 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि दक्षिण कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. नीरज के इस शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि ने शूटिंग जगत में उनकी एक मजबूत पहचान दर्ज कराई है.
- दर्द से कराह उठी मासूम, तब खुला हैवानियत का राज: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- चिकित्सकीय पदों पर गैर-चिकित्सकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाले डॉ. गहवई निलंबित, CGDF ने कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
- French Open 2026 में सिंधु का सपना हुआ चकनाचूर, खिताबी मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 एन से-यंग ने दी मात, जानिए मुकाबले का पूरा हाल
- 2014 में जीते बूथों पर अब BJP को कहां झटका लगा? विनोद तावड़े ने 2027 से पहले मांगा हिसाब
- ‘विरोध की भी एक गरीमा होती है…’, खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के नितिन नबीन

