जालंधर। पंजाब के शहरों को साफ और सुंदर बनाने के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार के नए जारी आदेशों के मुताबिक अब शहरो की स्वच्छता पर अधिकारियों को मैदानी स्तर पर काम करना होगा।
इसके किए नगर निगम और नगर काउंसिलों के आला अधिकारी को अपने ऑफिस से निकल कर सड़कों पर रोज आना होगा, जिसमें उन्हें शहर में होने वाली सफाई का मुआयना करना होगा। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया है।

सुबह 7 से 8 बजे का समय निर्धारित
आपको बता दें कि सरकारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को सफाई की सुचारू व्यवस्था देखने के लिए सुबह 7 से 8 बजे का समय तय किया गया है इस दौरान सभी को शहर की सफाई की जायजा लेंगे। इस बारे में हरजोत बैंस वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए राज्य के सभी निगम कमिश्नरों और नगर काउंसिलों के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स (EO) की हाजिरी चेक की। अब इस नियम को सुचारू रूप से किए जाने के लिए हर स्तर पर व्यवस्था की जा रही है।
- Rajinikanth Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, 5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी ‘जेलर 2’
- छोटी दिवाली पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर जुटे भाजपा दिग्गज, दीयों से जगमगाया परिसर
- मां लक्ष्मी के साथ उल्लू की पूजा क्यों करते हैं बंगाल के लोग ? इस पक्षी का खास महत्व…
- सीमा पार से ऑपरेट हो रहा था मोतिहारी का साइबर सिंडिकेट, 20 ATM कार्ड के साथ दो गिरफ्तार
- Kamal Haasan Sandiyar: जन्मदिन पर कमल हासन ने दिया फैंस को तोहफा, नई फिल्म ‘संडियार’ का धांसू पोस्टर रिलीज

