अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) टीम ने राज्य में नशे के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है. एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृतसर में एक बड़े ड्रग तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन के दौरान 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
शुरुआत जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इलाके में सक्रिय एक बड़े ड्रग तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा हैं. ये आरोपी लगातार हेरोइन की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने (ट्रांसपोर्टेशन) का काम कर रहे थे. पुलिस अब इनके ‘बैकवर्ड’ और ‘फॉरवर्ड’ लिंक्स खंगाल रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके.
SSOC में मामला दर्ज
इस बड़ी बरामदगी के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य में ड्रग सिंडिकेट की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

