फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस की छावनी के किले वाला चौक पर नाकाबंदी के दौरान गैंगस्टर आशीष चोपड़ा के गुर्गे से मुठभेड़ हो गई. पुलिस यहां नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान आशीष चौपड़ा के गुर्गे ने आरोपी मनप्रीत पुलिस से बचने की कोशिश करते हुए वहां से बाइक पर भागने लगा. उसे भागते हुए देखकर पुलिस टीम ने उसे फॉलो किया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है.

बता दें, पुलिस कई दिनों से मर्डर और कई अन्य अपराधों के आरोपी मनप्रीत उर्फ मनु की तलाश में थी. वहीं पुलिस को देखकर जब वह भागने लगा, तभी पुलिस ने उसे फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया है. आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग के जवाबी कार्वाई में घायल होने के बाद उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया और फिर उसे गिरफ्तार किया गया है.
इस मामले में SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि बीते दिनों शहर में हुई 2 हत्याओं के मामले में मनप्रीत उर्फ मनु मुख्य आरोपित था, जिसकी पुलिस को तलाश थी. इसके अलावा भी 1 मर्डर के मामले में आरोपित की पुलिस को तलाश थी. SSP ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्धों की जांच के लिए किले वाले चौंक पर नाका लगाया हुआ था. इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
इन्हें भी पढ़ें:
- MP Morning News: मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, लाल परेड ग्राउंड में राज्योत्सव का भव्य आगाज; CM मोहन यादव कई सौगातें करेंगे भेंट
- UP Weather Today : प्रदेश में खत्म हो रहा अर्नब का असर, कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार
- Morning News Brief: ‘लौह पुरुष’ की जयंती पर पीएम ने कहा- अखंड भारत का निर्माता थे; Sambit Patra बोले- ‘नेहरू वोट चोरी करके बने थे PM’
- Bihar Morning News : दरोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिहार गृह रक्षा वाहिनी का विशेष कार्यक्रम, जेडीयू की बैठक
- जीवन सूक्त : सजाइए करुणा से संसार, शाकाहार पर कीजिए विचार – संदीप अखिल

