चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के तीन मुख्य विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक प्रक्रियाओं को एकरूप बनाने का बड़ा फैसला लिया हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि अब पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़), पंजाबी विश्वविद्यालय (पटियाला) और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (अमृतसर) में एक ही शैक्षणिक कैलेंडर लागू होगा।
पंजाब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह नई केंद्रीकृत व्यवस्था अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूरी तरह लागू होगी। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया, छुट्टियां और परीक्षाओं की तारीखें तीनों विश्वविद्यालयों में एक समान होंगी। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग पोर्टल पर आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

तीनों विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया पंजाब सरकार एडमिशन पोर्टल पर केंद्रीकृत होगी। इससे पहले, तीनों विश्वविद्यालयों की अलग-अलग प्रवेश प्रक्रियाओं और तिथियों के कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और कई बार प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां भी टकरा जाती थी जिससे अब राहत मिलेगी।
- Haryana Weather Today : आज मौसम रहेगा साफ, दिन में खिलेगी धूप; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, बारिश का अलर्ट नहीं
- CM योगी ने कहा माफी मांगें अखिलेश, सपा प्रमुख बोले- चढ़ावा-चंदा चोरी का हिसाब कब देंगे?
- MP Morning News: उज्जैन दौरे पर सीएम डॉ मोहन, सफाईकर्मियों का बढ़ेगा वेतन-स्थाई होंगे, रेगुलर ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित, तकनीकी दृष्टि से खास रहेगा विधानसभा सत्र
- 12 साल से सत्ता पर काबिज नेतन्याहू को मिला झटका, इसाक हर्जोग ने आइजेनकोट को दिया पहला न्योता
- बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक, 14 नवंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं, जानें अपने शहर का हाल

