फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा में शनिवार देर रात एक निजी विश्वविद्यालय की 9वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की दुखद मौत हो गई. मृतका की पहचान आकांक्षा, पुत्री सुरिंदर सिंधु देवी, निवासी बलिहार, धर्मस्थला, मंगलुरु के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने इस विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और पिछले छह महीनों से दिल्ली में एक एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में कार्यरत थी. हाल ही में उन्हें जापान में नौकरी का अवसर मिला था, जिसके लिए वह कुछ शैक्षणिक प्रमाणपत्र लेने विश्वविद्यालय आई थी. लेकिन, इस दौरान यह दुखद हादसा हो गया.
फगवाड़ा के सतरामपुरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात विश्वविद्यालय में एक युवती के गिरने की सूचना मिली थी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि आकांक्षा दिल्ली में नौकरी कर रही थी और वह विश्वविद्यालय में किसी कार्य से आई थी. शनिवार रात 9वीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस ने मृतका के परिवार को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- MP Morning News: मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस आज, लाल परेड ग्राउंड में राज्योत्सव का भव्य आगाज; CM मोहन यादव कई सौगातें करेंगे भेंट
- UP Weather Today : प्रदेश में खत्म हो रहा अर्नब का असर, कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार
- Morning News Brief: ‘लौह पुरुष’ की जयंती पर पीएम ने कहा- अखंड भारत का निर्माता थे; Sambit Patra बोले- ‘नेहरू वोट चोरी करके बने थे PM’
- Bihar Morning News : दरोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, बिहार गृह रक्षा वाहिनी का विशेष कार्यक्रम, जेडीयू की बैठक
- जीवन सूक्त : सजाइए करुणा से संसार, शाकाहार पर कीजिए विचार – संदीप अखिल

