चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राज्य के 8 नगर निगम, 76 नगर कौंसिल और 21 नगर पंचायतों की कुल 105 सीटों पर 26 मई को मतदान कराया जाएगा। शनिवार को उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।
राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त राजकुमार चौधरी ने बताया कि चुनावों की निगरानी के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में 23 पीसीएस और आईएएस अधिकारियों को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है—
- परमदीप सिंह (पीसीएस) – अमृतसर
- परनीत शेरगिल (आईएएस) – बरनाला
- हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ (आईएएस) – बठिंडा
- सुखप्रीत सिंह सिद्धू (पीसीएस) – फिरोजपुर
- रुबिंदरजीत सिंह बराड़ (आईएएस) – फरीदकोट
- ऋषभ बंसल (पीसीएस) – फाजिल्का
- हरगुणजीत कौर (आईएएस) – फतेहगढ़ साहिब
- राकेश कुमार पोपली (पीसीएस) – गुरदासपुर
- हरजोत कौर (पीसीएस) – होशियारपुर
- परमबीर सिंह (आईएएस) – जालंधर
- कन्नू थिंड (पीसीएस) – कपूरथला
- सेनू दुग्गल (आईएएस) – कपूरथला
- बलदीप कौर (आईएएस) – लुधियाना
- नयन (पीसीएस) – मोगा
- अमित सरीन (पीसीएस) – मानसा
- प्रमोद सिंगला (पीसीएस) – मलेरकोटला
- अमरवीर सिंह (पीसीएस) – श्री मुक्तसर साहिब
- अपनीत रायत (आईएएस) – पटियाला
- ऋषिपाल सिंह (आईएएस) – पटियाला
- अमरिंदर सिंह टिवाना (पीसीएस) – पठानकोट
- जगजीत सिंह (पीसीएस) – रोपड़
- अमनदीप कौर (आईएएस) – एसबीएस नगर
- अभिजीत कपलिश (आईएएस) – मोहाली
- कमल कुमार गर्ग (आईएएस) – संगरूर
- विकास हीरा (पीसीएस) – तरनतारन
चुनाव आयोग का कहना है कि सभी जिलों में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर जरूरी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा- केशव प्रसाद मौर्य
- छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सरकार और IIT मद्रास के बीच ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू
- खनन माफिया का आतंक: पटवारी पर किया जानलेवा हमला, हाथ हुआ फ्रैक्चर
- बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी : कुबेर खजाने तक पहुंची SIT, नकदी, सोना-चांदी और अभिलेखों की हुई जांच
- राम मंदिर चढ़ावा गबन : संत समाज ने कहा- कुछ लोगों की गलती से पूरे ट्रस्ट को बदनाम करना गलत


