बठिंडा। पंजाब में 8 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए मतदान शुरू हो आया है. सुबह 8 बजे से ही लोग मतदान का उपयोग करने पहुंचते नजर आए है. कड़ी सुरक्षा में पोलिंग बूथ पर मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए पहुंच रहे हैं. इन चुनावों में राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ कुल 7,555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों में अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा कहीं किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए पुलिस मुस्तैद है .इन सब के बीच में पार्टियों के पार्टियों में झगड़े की खबर भी सामने आ रही है. बठिंडा में भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार बहस हुई जिसे किसी तरह संभाला गया.

इसी तरह जिला लुधियाना के रायकोट में कांग्रेस उम्मदीवर जगदेव सिंह जग्गा पर बूथ में जानलेवा हमला हो गया. हालत गंभीर होने के लचते PGI रेफर कर दिया गया है. जग्गा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
- ‘कबाड़’ हुई 18 साल पुरानी बाइक, मालिक ने मांगा ₹1.43 करोड़; दिल्ली HC से भी नहीं मिली राहत
- Bihar Morning News : ब्रह्मकुमारी बहनें आज मुख्यमंत्री को बांधेंगी राखी, छात्र संगठनों का धन्यवाद मार्च
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 28 August: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त: सोने चांदी की चमक में खो गया रेशम- संदीप अखिल


