पंजाब में बेटियों को अलग स्थान देने की तैयारी की जा रही है। हर क्षेत्र में जब लड़कियां और महिलाएं सामने आ रही है तो फिर कुछ ऐसी जगह क्यों छुटे जहां पर महिलाएं पीछे रह जाए।
मुख्यमंत्री भगवत मान ने महिला दिवस के दिन पंजाब की बेटियों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि जल्दी ही फायर विभाग में भी लड़कियों की भर्ती की जाएगी जिससे वह इस विभाग में भी काम कर पाएंगी।
जल्दी ही होगा नियमों और शर्तों में बदलाव
इस घोषणा के बाद से महिलाओं और युवतियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सीएम ने ऐलान किया कि जल्द ही फायर विभाग में लड़कियों की भर्ती की जाएगी। इस विभाग में पहले लड़कों को ही भर्ती किया जाता था और शर्तें भी सिर्फ लड़कों के हक में रखी गई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

पंजाब विधानसभा में पास करवाकर इन नियमों में बदलाव कर दिया गया है। पहले फिजिकल टेस्ट के लिए लड़के व लड़कियों को 60 किलो का भार उठाकर भागना होता था। लेकिन अब लड़कियों के लिए 40 किलो कर दिया गया है। इसके अलावा लड़कियों के लिए लंबाई पांच फुट सात इंच होती थी, लेकिन अब पांच फुट तीन की लंबाई कर दी गई है। पंजाब पुलिस में भी यही लंबाई रखी गई है।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
