चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन कथित भ्रष्टाचार मामले में आज दोबार CBI के सामने पेश हुए. इस मामले में पूछताछ के लिए राजबीर घुम्मन करीब सवा 2 बजे चंडीगढ़ में CBI के ऑफिस में पहुंचे, जहां अधिकारियों की तरफ से उनसे पूछताछ की जा रही है. इससे पहले 16 अक्टूबर को भी वह पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं. अभी पूछताछ में क्या सामने आया है इसका खुलासा नहीं हुआ है.
जानकारी यह भी एजेंसी ने आरोप लगाया था कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी टेंडर, नीतिगत फैसलों, जमीन और अन्य सरकारी मंजूरियों में कथित तौर पर दखल दिया गया. जानकारी के अनुसार नितिन गोहल की भूमिका सरकारी काम करवाने के इच्छुक लोगों और मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन के बीच कथित बिचौलिये के तौर पर सामने आई. एजेंसी ने वॉट्सऐप चैट और दूसरे डिजिटल सबूत मिलने का भी दावा किया है.
मिली डिजिटल सामग्री
जानकारी यह भी सामने आई है कि तलाशी के दौरान दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मिली. एजेंसी के दावे के मुताबिक, नितिन गोहल से जुड़े मामले में 20.98 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए. जांच में GMADA की जमीन, CLU यानी जमीन के इस्तेमाल में बदलाव, प्रॉपर्टी सौदों और रियल एस्टेट से जुड़ी कथित अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है.
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

