चंडीगढ़: पंजाब में किसानो के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में
राज्य में धान की खरीद के लिए सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप दे दी हैं. 1 अक्टूबर से यहां सुचारू रूप से धान खरीदी शुरू होगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयास में बाद सीजन से पहले केंद्र ने अक्टूबर महीने के लिए 42,786.68 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) स्वीकृत की है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रयास के बाद सीसीएल की मंजूरी से किसानों को राज्य द्वारा खरीदे गए धान का भुगतान शीघ्र और बिना किसी बाधा के हो सकेगा. लगभग 5 लाख बोरी (बड़ना) पहले ही मंडियों में अनाज भरने के लिए पहुंच चुकी हैं. राज्य ने 2026-27 सीजन के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसमें धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा.
इस उद्देश्य के लिए कुल 1,887 मंडियों को अधिसूचित किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मंडियों को भी चालू किया जाएगा. सरकार फसल का एक-एक दाना खरीदेगी और अन्य राज्यों से किसी भी प्रकार का अनाज पंजाब की मंडियों में प्रवेश नहीं करने देगी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान खरीदी को लेकर खास निर्देश दिए हैं, जिसमें किसानों और आढ़तियों को इस मौसम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.
- अब AI पकड़ेगा फर्जी कॉल करने वालों को, TRAI ने बनाया सख्त नियम, बिना शिकायत बंद हो जाएगा सिम
- एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी! राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर CM धामी की अपील
- पैर में चोट ने रोका था पहला सपना, अब निहारिका राठौड़ ने जीता द मिस ग्लोब इंडिया का ताज
- पंजाब में 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, CM भगवंत मान की पहल पर ₹42,786.68 करोड़ की CCL मंजूर
- दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा रुख: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कैब और राइड एग्रीगेटर्स को थमाया नोटिस


