पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर से आवाज उठाईं है. कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए जालंधर मे डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो गए. इस दौरान पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा और नाराजगी व्यक्त की है.
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्य में कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान अंगद दत्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब की सत्ता में आए करीब साढ़े चार साल हो चुके हैं. उन्होंने मनीष सिसोदिया के उस कथित बयान का जिक्र किया, जिसमें पेपर लीक होने पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की बात कही गई थी. अगर इसी आधार पर कार्रवाई होनी है तो सबसे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस्तीफा लिया जाना चाहिए.
कांग्रेस ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान 6 बार पेपर लीक हो चुके हैं और इन घटनाओं से करीब 10 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं. जब कांग्रेस की ओर से इस मामले में सरकार से जवाब मांगा गया तो सरकार पुलिस को आगे कर रही है. जब पेपर लीक के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से सवाल किया जाता है तो दूसरे विभागों की ओर बात भेजी जाती है. अंगद ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा. इस प्रदर्शन के अदौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है.
- रूस में संदिग्ध संक्रमण से रिसर्च लैब की महिला की मौत, मौत के बाद हड़कंप, 5 अस्पतालों सहित 200 लोग क्वारंटीन
- Gold Silver Price Today: नवरात्रि से पहले सोना सस्ता, चांदी महंगी; जानें आज के ताजा भाव
- BJP-RSS का महामंथन आज, मिशन-2027 को लेकर बनेगी रणनीति; राज्यसभा चुनाव पर भी नजर
- Ranchi T20 Match: टिकट के लिए उमड़ा जनसैलाब, सुबह 6 बजे से कतार में फैंस, वैभव सूर्यवंशी को देखने का जबरदस्त क्रेज
- खेलते-खेलते भिड़े दो बच्चे, 15 साल के किशोर ने 13 वर्षीय कन्नू की चाकू मारकर ली जान, वजह चौंकाने वाली

