जालंधर. पंजाब में लगातार पेट्रोल और डीजल की कमी देखी जा रही है. कहीं पेट्रोल कम होने के कारण पेट्रोल डीजल सीमित दिया जा रहा है, तो कहीं पेट्रोल और डीजल खात्म होने के कारण पेट्रोल पंप में बंद का स्टीकर चिपका दिया गया है. वही इन सब को देखते हुए जनता अब पैनिक होती नजर आ रही है, इससे अलग पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.
पेट्रोल डीजल की कमी को देखते हुए पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब ने इस गंभीर संकट को लेकर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव मनजीत सिंह और जालंधर के प्रधान सुख मोहन सिंह का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समय पर सप्लाई नहीं भेजी जा रही, जिससे कई पंपों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। डीलरों ने यह आरोप भी लगाया कि सामान्य पेट्रोल-डीजल देने से पहले उन्हें महंगा प्रीमियम फ्यूल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
कांग्रेस विधायक ने घेरा केंद्र को
इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि देश में इतना बड़ा ईंधन संकट होने के बावजूद सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों और विदेश नीति के दावों के बावजूद आज भारत मुश्किल समय में खुद को अकेला महसूस कर रहा है. विधायक ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका सबसे बड़ा असर गरीब, किसान, मजदूर और आम लोगों पर पड़ेगा.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

