मोहाली। पंजाब में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर बड़ी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रिक पंप में लगती भारी भीड़ अब लोगों को पैनिक कर रही है। इन सबके बीच पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (PPDA) ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन की भारी कमी चल रही है, जिससे आम लोगों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के कई पंपों पर बार-बार ड्राई-आउट की स्थिति बन रही है। सप्लाई बाधित होने के कारण कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने लगा। पत्र में कहा गया है कि डीलर समय पर एडवांस भुगतान और अन्य सभी शर्तें पूरी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियां नियमित सप्लाई देने में असफल साबित हो रही हैं। इससे पेट्रोल पंप संचालकों को आर्थिक नुकसान और संचालन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रीमियम पेट्रोल खरीदने का लगाया आरोप
डीलर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कई जगह डीलरों पर महंगा प्रीमियम पेट्रोल खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि सामान्य पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लेने से पहले प्रीमियम फ्यूल का इंडेंट भरने के लिए कहा जा रहा है, जिससे डीलरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
सरकार से कार्रवाई की मांग
पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि तेल कंपनियों को निर्देश जारी कर राज्य में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बाजार में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

