फरीदकोट। पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मेसी अफसर पदों की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा हुई, इस दौरान एक हाईटेक नकलची पकड़ाया. बड़ी बात यह है कि ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाने वाले एक कथित नेटवर्क इसके लिए काम में लगा हुआ था. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई.
इस हाईटेक नकल का पता चलने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने कई परीक्षाकेन्द्र में कार्यवाही की है, जिसमें फरीदकोट, कोटकपूरा और फिरोजपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जांच की गई. इस दौरान कई अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की सूचना है.
हालांकि इस मामले में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज तथा जिला पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों की संख्या और उनके खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को लेकर भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस को गिरोह के बारे में मिली सूचना
सूत्रों के अनुसार परीक्षा के दौरान पुलिस को एक ऐसे गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिली, जो ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने कथित गिरोह के कुछ सदस्यों तक पहुंचने के बाद उनकी निशानदेही पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जांच अभियान चलाया.
इस दौरान कई अभ्यर्थियों के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने की बात सामने आई है, जबकि कुछ संदिग्ध मौके से निकलने में सफल रहे. अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

