पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. घुमारवीं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष नाका अभियान के दौरान पंजाब नंबर की एक अर्टिगा कार PB01E-3946 को रोका गया. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर कार चालक ने स्पीड बढ़ाकर नाका तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया.
कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उमरीनाला ब्रिज, कूहमजवाड़ के पास गाड़ी को घेरकर रोक लिया. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक बैग में 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद हुई. तुरंत ही पुलिस ने वाहन में सवार तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (25), हयातनगर, गुरदासपुर, पंजाब मनप्रीत (24), जेल रोड रवीदास चौक, गुरदासपुर, पंजाब अमित कुमार (27), बतई, डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है.

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा गया है. आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और किस नेटवर्क के माध्यम से इसकी सप्लाई की जानी थी.
- LPG संकट के बीच आत्मनिर्भरता का उदाहरण, गोबर गैस से 125 घरों में दूर हुई सिलेंडर की समस्या
- PSEB 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 जल्द: जानें कब आएगा नतीजा और कैसे करें चेक
- क्यों पवित्र माना जाता है पंचामृत ? क्या होता है इन पांच दिव्य पदार्थों का महत्व …
- भोपाल में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म: परिजनों ने थाने का किया घेराव, आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग
- गर्मी में इन तरीकों से करें छाछ का सेवन, स्वाद के साथ बन जाएगी सेहत …
