पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. घुमारवीं पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष नाका अभियान के दौरान पंजाब नंबर की एक अर्टिगा कार PB01E-3946 को रोका गया. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर कार चालक ने स्पीड बढ़ाकर नाका तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया.
कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उमरीनाला ब्रिज, कूहमजवाड़ के पास गाड़ी को घेरकर रोक लिया. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक बैग में 3 किलो 650 ग्राम चरस बरामद हुई. तुरंत ही पुलिस ने वाहन में सवार तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (25), हयातनगर, गुरदासपुर, पंजाब मनप्रीत (24), जेल रोड रवीदास चौक, गुरदासपुर, पंजाब अमित कुमार (27), बतई, डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है.

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा गया है. आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और किस नेटवर्क के माध्यम से इसकी सप्लाई की जानी थी.
- नशे में नवरात्रि ड्यूटी! CAF जवान पर गाड़ी की चाबी निकालने और गाली-गलौज का आरोप, वीडियो वायरल
- झारखंड हाईकोर्ट का आदेश- हेमंत सरकार 4 हफ्ते में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक पद पर नियुक्ति करें
- वोट चोरी पर कांग्रेस के बूथ तक जाने पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, कहा- चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं…
- चिराग ने MLC चुनाव में सभी 8 सीटों पर NDA की जीत का किया दावा, अनंत सिंह को लेकर कही ये बात
- मास्टरप्लान और परिसीमन पर बीजेपी के भीतर ही उठे सवाल; कोर कमेटी की बैठक में सांसद, मंत्रियों और पूर्व विधायकों ने जताई नाराजगी
