फिरोजपुर : जिला फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत ए.एस.आई. वेद प्रकाश के नेतृत्व में थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को पंजाब नंबर की बलेनो कार में आते हुए हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ थाना कुलगढ़ी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एस.एस.पी. फिरोजपुर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशों अनुसार जब थाना कुलगढ़ी की पुलिस ए.एस.आई. वेद प्रकाश के नेतृत्व में जब गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए गांव सैदा वाला के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अजयपाल सिंह उर्फ अजय पुत्र अमरीक सिंह वासी गांव जगतपुर थाना झबाल और गुरजिंदर सिंह उर्फ काका पुत्र सुच्चा सिंह वासी गांव झंडा बग्गा पुराना जीरा जिला फिरोजपुर हेरोइन की भारी स्मगलिंग करते हैं और आज यह दोनों स्मगलर सफेद रंग की बलेनो कार नंबर पीबी 46एजी/5925 में सवार होकर थाना मल्लवाल कदीम से फिरोजपुर जीरा रोड की ओर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस गुप्त सूचना के आधार पर गांव सैदावाला मल्लवाल कदीम लिंक रोड पर नाकाबंदी करते हुए नामजद दोनों स्मग्लरों को कार में आते हुए काबू किया जिनसे तलाशी लेने पर 3 किलो 262 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नशा तस्करों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं तथा पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने हेरोइन की डिलीवरी कहां से ली है और आगे कहां सप्लाई करनी थी । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए स्मगलरों को अदालत में पेश करके उनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा और उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, अब कैशलेस होगा इलाज, सीएम साय का फेडरेशन ने जताया आभार
- धनतेरस पर MP पुलिस का शानदार तोहफा: CEIR पोर्टल के जरिए खोज निकाले 3 करोड़ 90 लाख के 1,748 खोए हुए मोबाइल; चेहरे पर लौटी मुस्कान
- Bihar Top News Today: लालू यादव को जमानत, CM सम्राट की हाईलेवल बैठक, 3 अपराधियों का एनकाउंटर
- अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! दीपोत्सव के लिए रूट डायवर्जन लागू, कई जिलों में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’
- Today’s Top News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, 3 पटवारी निलंबित, किसान संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन, भीषण हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, बिजली विभाग में बांटी गई शराब की बोतलें… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

