जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के तीन आतंकवादियों जगरूप सिंह जग्गा, सुखजीत सिंह सुखा और नवप्रीत सिंह नव को किया गिरफ्तार है. इस तरह पुलिस ने एक और बड़ी हत्या की घटना को टाल दिया है. पुलिस ने मॉड्यूल तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया और गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक हथियार बरामद किए.
शुरुआती जांच से पता चला है कि इस मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी नवाशहरिया संचालित कर रहा था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है. उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया भी इसमें शामिल है. वह वर्तमान में ग्रीस में रहता है.

एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किया गया. इसमें एक ग्लॉक पिस्तौल 9MM, 01 मैगजीन और 06 कारतूस, एक पिस्तौल PX5 स्टॉर्म (बेरेटा) 30 बोर, 01 मैगजीन और 04 गोलियां, एक देसी 30 बोर पिस्तौल, 01 मैगजीन और 04 कारतूस और एक देसी 32 बोर पिस्तौल, 01 मैगजीन और 08 कारतूस शामिल है.
- अजमेर सेंट्रल जेल के प्रहरी की जेब से मिलीं 294 गोलियां, जेल के भीतर कैसे हो रही थी सप्लाई?
- शाही मस्जिद के बाद अब ‘फलादिया’ पर संकट! ब्रिज के नक्शे में आ रहा 224 वर्ग फीट का हिस्सा, निगम ने थमाया नोटिस
- शिक्षा विभाग में 60 लाख का वेतन घोटाला! मां, पत्नी और बहन के नाम पर निकाली गई सरकारी राशि
- दरभंगा MLC सीट पर राजद के अनिल झा ने 4010 वोटों से दर्ज की जीत, दूसरी वरीयता के आधार पर पलटी बाजी
- CBSE 10th Board Exam 2028: 5 विषय होंगे अनिवार्य, वोकेशनल एजुकेशन और थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू

