चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 2 आतंकियों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह और मनजीत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसी साल 23 जनवरी को सरहिंद के पास रेलवे फ्रंट कोरिडोर और 27 अप्रैल को पटियाला में शंभू बॉर्डर के पास ब्लास्ट में इन्होंने साजिश रची थी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुद इसकी जानकारी दी है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों पंजाब में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। इसी साल 23 जनवरी को सरहिंद के पास रेलवे फ्रंट कोरिडोर और 27 अप्रैल को पटियाला में शंभू बॉर्डर के पास ब्लास्ट में इन्होंने साजिश रची थी। जिसका पंजाब पुलिस खुलास किया है। डिपोर्ट किए गए ये आरोपी विदेशी खातों के जरिए पंजाब में केजेडएफ गुर्गों को टेरर फंडिंग में मुख्य भूमिका निभा रहे थे, ताकि राज्य में आतंकी हमलों को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को भंग किया जा सके। दोनों आरोपियों को पटियाला की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत (रिमांड) में भेज दिया गया है।

आतंकी मॉड्यूल के मुख्य नेटवर्क के रूप में कर रहे थे काम कर जानकारी मिली है कि दोनों आतंकी मलेशिया में बैठकर आतंकी मॉड्यूल के मुख्य नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे। इन दोनों आतंकियों के मलेशिया रॉयल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की मदद से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दोनों आतंकियों को भारत डिपोर्ट कर दिया गया। जहां दिल्ली एयरपोर्ट से दोनों को पंजाब पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
- ‘खाद की भरमार’ या सिर्फ दावों की फुहार? आगरा की सड़कों पर किसान कांग्रेस और पुलिस में तीखी झड़प, जानें मामला
- भारत-जिम्बाब्वे मैच में महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क एंट्री, CM साय ने जताई प्रसन्नता, बोले- ‘हमारी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी अवसर’
- जैनम मानस भवन में 14 से 19 अक्टूबर तक सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल, पारंपरिक ड्रेस अनिवार्य, बॉलीवुड गानों पर रहेगी रोक
- न मूर्ति, न प्रतिमा, इस शक्तिपीठ में पालने की होती है पूजा, नवरात्रि में नवविवाहित जोड़े मांगते हैं विशेष आशीर्वाद….
- घी के डिब्बे में जहर: नंद कृष्णा, मधुसूदन और ब्रजवासी समेत 6 ब्रांड्स फेल, खरीदने से पहले चेक कर लें ये ‘बैच नंबर’
