लुधियाना। पंजाब पुलिस ने खन्ना में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का राजफाश किया है। इस गिरोह को दुबई से आपरेट किया जा रहा था और इसके जरिये 100 करोड़ से अधिक की ठगी की गई है। पुलिस ने गिरोह की किंगपिन दिल्ली की युवती सहित नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
अब तक 78 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। खन्ना की एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि दो सितंबर 2025 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआर) के माध्यम से 53 म्यूल खातों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
ठगी के लिए 31 खाते हुए इस्तेमाल
ठगी के लिए 31 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और इनके खिलाफ देश भर में 200 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। ये खाते पुलिस जिला खन्ना क्षेत्र में खोले गए थे और वित्तीय धोखाधड़ी के लिए उपयोग किए जा रहे थे।
जांच के दौरान लुधियाना के सोनू कुमार को पहले गिरफ्तार किया गया, जिसके खाते में ठगी की बड़ी राशि ट्रांसफर हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसके नाम पर खाता खुलवाकर ठगी की राशि डलवाई जाती थी। इसके बाद खन्ना के सुरिंदरपाल सिंह उर्फ डिप्टी को पकड़ा गया, जिसके नाम से दो बैंक खाते थे।

फिर मंडी गोबिंदगढ़ के विक्की प्रसाद और लुधियाना के राजन को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम से छह बैंक खाते थे। इनसे पूछताछ में राजस्थान के जोधपुर का गोपाल का पता चला, जो खाताधारकों पर निगरानी रखता था। गोपाल के खिलाफ 16 दिसंबर 2012 को मध्य प्रदेश के जीरन थाने में नशा तस्करी का केस दर्ज है।
गोपाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क की किंगपिन दिल्ली की आलिया अहमद, बंगाल के वर्धमान के सुमित कुमार झा, खन्ना के मलन राय और मंडी गोबिंदगढ़ के रामधन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, रामधन खातों को आगे अफसर अली नामक आरोपित तक पहुंचाता था, जिसकी तलाश जारी है।
- Holi Guilt-free Gujiya : होली के लिए ऐसे तैयार करें हेल्दी गुजिया, रंगों के त्योहार में भी रहे फिटनेस फ्रेंडली
- मुजफ्फरपुर में कांग्रेस के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, AI समिट के दौरान भारत की छवि बिगाड़ने का आरोप
- देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला, यशपाल आर्य ने BJP सरकार को घेरा, कहा- इस प्रकार की हिंसा बर्दाश्त से बाहर
- CG Transfer : लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 83 पटवारियों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…
- Chandra Grahan on Holi : होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, मेष सहित इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य

