Punjab Police Constable Recruitment 2025 : पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 (शाम 7 बजे) यानी आज से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2025 रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती में कुल 1746 पद हैं, जिनमें से 1261 पद डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर के और 485 पद आर्म्ड पुलिस कैडर के हैं।
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। वहीं, एक्स-सर्विसमैन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) पास निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शारीरिक मानकों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच (170.2 से.मी.) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 2 इंच (157.5 से.मी.) होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये, पंजाब के एक्स सर्विसमैन के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी, बैकवर्ड क्लास व ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये रखा गया है।

चयन प्रक्रिया-सैलरी
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) के माध्यम से किया जाएगा। कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा। पहला पेपर 100 और दूसरा 50 अंक का होगा। पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों की न्यूनतम सैलरी प्रति माह 19,900/- रुपये होगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर “Punjab Police Constable Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक सभी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, शारीरिक मानक आदि भरें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

