पंजाब पुलिस की एक टीम ने बीती रात बड़ी कार्यवाही करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर के घर को बुलडोजर से गिरा दिया। ये एक्शन पंजाब पुलिस ने तलवंडी एरिया में लिया।
पंजाब पुलिस की तरफ़ से जारी एक बयान में कहा गया कि वॉर ऑन ड्रग्स के तहत पंजाब सरकार की ये बड़ी कार्रवाई है। साथ ही उन ड्रग्स बेचने वालों को चेतावनी है, जोकि इलाके में ड्रग्स बेच रहे हैं। अगर कोई भी तस्करी करता मिलेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसा कार्रवाई की चेतावनी है।
सोनू के घर को किया ध्वस्त
तलवंडी के ड्रग माफिया सोनू के घर को ध्वस्त किया गया है। जानकारी के अनुसार सोनू तीन साल से ड्रग तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ पंजाब के अलग अलग थानों में 6 FIR दर्ज हैं। उक्त FIRको देखते हुए पुलिस की तरफ़ से ये कार्रवाई की गई। पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्ति नशा बेच कर बनाई गई है। पंजाब पुलिस की तरफ़ से की गई कार्रवाई के बाद सरकार ने इसे वॉर ऑन ड्रग्स मुहिम का नाम दिया है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

