कोटकपूरा। पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों को धर-पकड़ कर रही है. इसके लिए जिलों में अलग-अलग जगह पर टीम तैयार कर सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. वही गुप्तचर के माध्यम से लोगों के गिरफ्तारी भी की जा रही है. इसी कड़ी में कोटकपूरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अपराध को अंजाम देने के फिराक में थे।
खबर मिली है कि थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा की ओर से तेजधार हथियारों के साथ लैस होकर लूटपाट करने की फ़िराक में बैठे गिरोह में शामिल 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इतना ही नहीं इन सभी के पास हथियार भी मिले है, जिसे लेकर वह कहीं लूटपाट करने वाले थे।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संजीव कुमार डी.एस.पी सब डिवीजन कोटकपूरा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान चाहत शर्मा वासी धन्ना बस्ती कोटकपूरा, हर्श कुमार वासी दुआरेआना रोड कोटकपूरा, गुरप्रीत सिंह वासी शेरे पंजाब नगर कोटकपूरा, अकाशदीप सिंह वासी गांधी बस्ती कोटकपूरा व अमृतपाल सिंह वासी पंजराईं कलां के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि इनसे 1 खंडा, 1 कृपान, 1 गरारी लगी लोहे की पाइप, 1 कृपान सीधी व 1 कापानुमा दात बरामद किए गए हैं। सभी पहले से अपराधों में लिप्त पाए गए हैं।
- IPS Ramgopal garg Visit : आईजी रामगोपाल गर्ग आधी रात पहुंचे चिल्फी बॉर्डर, अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई के दिए निर्देश
- ‘जेल भेजो, सरकार गिराओ और चुनाव जीतो’, केजरिवल के बरी होने पर कपिल सिब्बल ने साधा बीजेपी पर निशाना, बोले- CBI और ED सरकार का हथियार
- यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में उतरी: मची चीख-पुकार, एक दर्जन से ज्यादा घायल, घटना CCTV में कैद
- पर्यटन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा: कांग्रेस विधायक नितेंद्र राठौर बोले- लोक कलाकारों के संरक्षण के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही
- बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में तीखी बहस, CAG रिपोर्ट को लेकर भिड़े तेजस्वी और अशोक चौधरी


