कोटकपूरा। पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों को धर-पकड़ कर रही है. इसके लिए जिलों में अलग-अलग जगह पर टीम तैयार कर सर्चिंग अभियान भी चलाया जा रहा है. वही गुप्तचर के माध्यम से लोगों के गिरफ्तारी भी की जा रही है. इसी कड़ी में कोटकपूरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अपराध को अंजाम देने के फिराक में थे।
खबर मिली है कि थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा की ओर से तेजधार हथियारों के साथ लैस होकर लूटपाट करने की फ़िराक में बैठे गिरोह में शामिल 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इतना ही नहीं इन सभी के पास हथियार भी मिले है, जिसे लेकर वह कहीं लूटपाट करने वाले थे।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संजीव कुमार डी.एस.पी सब डिवीजन कोटकपूरा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान चाहत शर्मा वासी धन्ना बस्ती कोटकपूरा, हर्श कुमार वासी दुआरेआना रोड कोटकपूरा, गुरप्रीत सिंह वासी शेरे पंजाब नगर कोटकपूरा, अकाशदीप सिंह वासी गांधी बस्ती कोटकपूरा व अमृतपाल सिंह वासी पंजराईं कलां के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि इनसे 1 खंडा, 1 कृपान, 1 गरारी लगी लोहे की पाइप, 1 कृपान सीधी व 1 कापानुमा दात बरामद किए गए हैं। सभी पहले से अपराधों में लिप्त पाए गए हैं।
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’
- कैमूर के लाल का गजब कारनामा, 1340 किलो वजनी कार उठाकर रच दिया विश्व कीर्तिमान
- 23 साल पुराने मामले को फिर से…हरक सिंह रावत के मुद्दे पर गणेश गोदियाल ने भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा

