जालंधर। सिख गुरुओं के बेअदबी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में साफ हो गया है कि दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। भाजपा और कांग्रेस पर गुरुओं की बेअदबी करने के लिए फर्जी वीडियो बनाने और उसे जारी करने की आम आदमी पार्टी ने कड़ी निंदा की है। साथ ही कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी ने फर्जी वीडियो सांझा करने वाले भाजपा और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद साफ है कि भाजपा और कांग्रेस ने जानबूझकर गुरुओं का नाम गंदी राजनीति में घसीटा और बेअदबी की। मोदी और राहुल गांधी सिख समाज से माफी मांगें।

‘आप’ ने मांग की है कि अकाली दल नेता सुखबीर बादल, कांग्रेसी नेता परगट सिंह और सुखपाल सिंह खैहरा और भाजपा नेता अश्विनी शर्मा दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी को बदनाम करने के लिए एक मनगढ़ंत (फर्जी) वीडियो प्रसारित करने और उसका समर्थन करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
- नवादा: दिवाली के दिन बेखौफ बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली, पटना रेफर
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार

