पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 30 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया और सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, ड्रोन का उपयोग कर पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी और यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की गई है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने एक कार से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था और बताया गया है कि हाल ही में उसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की बड़ी खेप मिली थी।’’ उन्होंने बताया कि घरिंडा थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यादव ने कहा कि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और तस्करी के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
