चंडीगढ़. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब में पुलिस विभाग की अहम बैठक हुई थी और आगे आने वाली स्थिति के लिए पुलिस विभाग हर तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इन सभी के बीच में वहां के डीजीपी गौरव यादव ने हर चुनौती का मुंह तोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने मीडिया से कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब को कई चुनौती का सामना करना पड़ता है हम यह तरह से तैयार है। यहां के पुलिस बल भी तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए भी मुहिम चली गई है जिसमें हम काफी हद तक सफलता पा चुके हैं।
यादव ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है, और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी अहम है। हालत को देखते हुए हर तैयारी की जा रही है किसी भी तरह की स्थिति से हम पूरी ताकत के साथ सामना करेंगे और दुश्मनों को मजा चखाएंगे। उन्होंने बताया कि सीमा पर कई बार ड्रोन की हलचल देखी गई है और इसके माध्यम से भारी संख्या में नशीले पदार्थ और हथियार भेजे जाने का सिलसिला चल रहा था। यही कारण है कि वहां पर पुलिस बल अधिक तैनात कर दिए गए हैं जिस किसी भी तरह की तरह की अव्यवस्था ना हो पाए इसका ध्यान दिया जा रहा है।

नशे के विरुद्ध चली मुहिम
यादव ने कहा कि युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के दौरान अब सभी को 31 मई तक की डेडलाइन दे दी गई है जो अच्छा काम करेंगे वह सम्मानित होंगे नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस तीन तरीकों से काम कर रही है। जिसमें इस हवाला नेटवर्क को खत्म करना। 268 ए के तहत प्रापर्टी अटैच करना जो नशे के पैसे से बनी है। नशा तस्करों ने जिन सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है उन्होंने छुडवाना।
- हौसले को सलाम : श्रीलंका में DAFC-20 International Para Cricket T-20 में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे रायबरेली के शिव, लगन और कड़ी मेहनत से हासिल की ये उपलब्धि
- बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़े डंपर ने दो छात्राओं को रौंदा: एक की मौके पर मौत, दूसरी की हालत गंभीर, घटना CCTV में हुई कैद
- पंजाब सरकार के 4 साल पूरे: सीएम भगवंत मान ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, बोले- समय से पहले पूरी की गारंटियां…
- लद्दाख में LAB के सह-अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन, ‘पूर्ण राज्य का दर्जा’ की मांग को लेकर सड़क पर उतरी जनता
- पीतांबरा पीठ पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव का किया अभिषेक
