चंडीगढ़. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब में पुलिस विभाग की अहम बैठक हुई थी और आगे आने वाली स्थिति के लिए पुलिस विभाग हर तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इन सभी के बीच में वहां के डीजीपी गौरव यादव ने हर चुनौती का मुंह तोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने मीडिया से कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण पंजाब को कई चुनौती का सामना करना पड़ता है हम यह तरह से तैयार है। यहां के पुलिस बल भी तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए भी मुहिम चली गई है जिसमें हम काफी हद तक सफलता पा चुके हैं।
यादव ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है, और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी अहम है। हालत को देखते हुए हर तैयारी की जा रही है किसी भी तरह की स्थिति से हम पूरी ताकत के साथ सामना करेंगे और दुश्मनों को मजा चखाएंगे। उन्होंने बताया कि सीमा पर कई बार ड्रोन की हलचल देखी गई है और इसके माध्यम से भारी संख्या में नशीले पदार्थ और हथियार भेजे जाने का सिलसिला चल रहा था। यही कारण है कि वहां पर पुलिस बल अधिक तैनात कर दिए गए हैं जिस किसी भी तरह की तरह की अव्यवस्था ना हो पाए इसका ध्यान दिया जा रहा है।

नशे के विरुद्ध चली मुहिम
यादव ने कहा कि युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के दौरान अब सभी को 31 मई तक की डेडलाइन दे दी गई है जो अच्छा काम करेंगे वह सम्मानित होंगे नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस तीन तरीकों से काम कर रही है। जिसमें इस हवाला नेटवर्क को खत्म करना। 268 ए के तहत प्रापर्टी अटैच करना जो नशे के पैसे से बनी है। नशा तस्करों ने जिन सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है उन्होंने छुडवाना।
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
