फरीदकोट में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश जख्मी हो गए और उन्हें अरेस्ट कर लिया है। दोनों बंबीहा गैंग के सदस्य हैं और उनकी पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ रूसा और सुखजीत उर्फ सुख रोमाणा के रूप में हुई है। इसने पास से हथियार भी मिले है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि दोनों ही कई वारदात में लिप्त रहे हैं।
आरोपी को चेकिंग के लिए रोका गया लेकिन वह रुकना छोड़ कर पुलिस पर फायरिंग कर दिए। जानकारी के अनुसार CIA टीम को सूचना मिली थी कि वांटेड गैंगस्टर सिम्मा बहबल से जुड़े आरोपियों की फरीदकोट के कोटकपूरा इलाके में मूवमेंट देखी गई थी। इसके आधार पर ही पुलिस ने बीड़ सिखां वाला के पास नाकाबंदी की।
मंगलवार की रात को नाके पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी आई, जिसे पुलिस ने हाथ दिखा कर रोका वह उस दौरान ही फायरिंग करने लगे और जवाबी फायरिंग में पुलिस वालों ने जब गोली चलाई तो बदमाशों के गोली लगी और वह घायल हो गए।दोनों के पास से 2 पिस्टल, 6 कारतूस और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है।
- Haryana Morning News : पार्किंग विवाद में कारोबारी की हत्या, 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 100 से ज्यादा FIR समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- एमपी में 4 दिसंबर को पंचायत उपचुनाव: 12 नवंबर से शुरू होगा नामांकन, इस दिन आएगा रिजल्ट
- चुनावी हार के बाद ट्रंप कैबिनेट में बदलाव की गरमाहट, रुबियो की जगह लेंगे सर्जियो गोर?
- युवती को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास
- दामाद ने की मामा ससुर की हत्या: टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधकर किया ऐसा काम

