चंडीगढ़. पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्य बल ने पाकिस्तान में रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 18 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक सुव्यवस्थित अभियान के तहत, पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल ने अमृतसर के हीरा सिंह उर्फ हीरा को गिरफ्तार करके 18.227 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।”डीजीपी ने कहा कि जांच में पता चला है कि हीरा सिंह और उसका सहयोगी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पाकिस्तान में रहने वाले तस्कर बिल्ला से जुड़े थे।

उन्होंने कहा, “वे सीमा पार से हेरोइन की तस्करी में शामिल थे और तस्कर के निर्देशों के अनुसार इसकी आपूर्ति कर रहे थे।”यादव ने कहा कि “कुलविंदर सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है” और “पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए” विस्तृत जांच जारी है।उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लड़ाई में निरंतर आगे बढ़ रही है, ताकि राज्य का सुरक्षित और नशा मुक्त भविष्य सुनिश्चित हो सके।”
- असम में ‘बीफ विवाद’, CM हिमंता का AJP उम्मीदवार और उनकी मां पर निशाना; कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
- खेतों में छिपाकर रखा 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, नशीली दवाओं के साथ तस्कर गिरफ्तार
- 9 वर्षों के नवनिर्माण में ये गांव छूट गए योगी जी! DM, SDM, BDO, प्रधान सबसे की शिकायत, फिर भी बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं, जलभराव से परेशान ग्रामीण
- सासाराम में बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर माल्यार्पण कर अस्पताल में बांटे फल
- जंग के ‘टर्निंग पॉइंट’ पर लगा फुल स्टॉप ! मौत के मुंह से बच निकला पायलट: भारी गोलीबारी के बीच ईरान से सुरक्षित निकाल लाई अमेरिकी सेना, ट्रंप ने की अपनी फ़ौज की तारीफ

