चंडीगढ़. पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्य बल ने पाकिस्तान में रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 18 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक सुव्यवस्थित अभियान के तहत, पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल ने अमृतसर के हीरा सिंह उर्फ हीरा को गिरफ्तार करके 18.227 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।”डीजीपी ने कहा कि जांच में पता चला है कि हीरा सिंह और उसका सहयोगी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पाकिस्तान में रहने वाले तस्कर बिल्ला से जुड़े थे।

उन्होंने कहा, “वे सीमा पार से हेरोइन की तस्करी में शामिल थे और तस्कर के निर्देशों के अनुसार इसकी आपूर्ति कर रहे थे।”यादव ने कहा कि “कुलविंदर सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है” और “पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए” विस्तृत जांच जारी है।उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लड़ाई में निरंतर आगे बढ़ रही है, ताकि राज्य का सुरक्षित और नशा मुक्त भविष्य सुनिश्चित हो सके।”
- Karwa Chauth 2026: शाम 5:26 से पूजा का मुहूर्त, जानें कब दिख सकता है चांद
- बेगूसराय में गंगा नदी में नाव पलटी, दो लोग लापता और चार घायल, 30-35 ग्रामीण थे सवार
- पटना की खेमनीचक सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
- मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले; कई जिलों के बदले गए एसपी
- हरियाणा में अब 6 लाख कमाने वालों की भी बल्ले-बल्ले! चिरायु योजना में मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज

