पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा हटा दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार दौरान भी पंजाब पुलिस केजरीवाल को सुरक्षा दे रही थी। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ‘इलेक्शन कमीशन और दिल्ली पुलिस की आपत्ति के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी गई है।’ उन्होंने कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल को सिक्योरिटी थ्रेट्स हैं, जिसको लेकर हमें चिंता है। दिल्ली पुलिस से हम बात कर रहे हैं।’
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक तनातनी काफी बढ़ गई है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पंजाब सुरक्षा हटा दी है। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर कहा है कि अगर कोई वीआईपी दिल्ली आता है और उसे पंजाब पुलिस की सुरक्षा है तो इसकी लोकल पुलिस को सूचना देनी होगी। केजरीवाल की पंजाब पुलिस की ओर से मिली सुरक्षा हटाने पर दिल्ली की राजनीति बहुत ज्यादा गरमा गई है।
‘हमने दे रखी Z+ सुरक्षा’
विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। ऐसे में पंजाब पुलिस के जवानों की जरूरत नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की ओर से केजरीवाल को दी गई सुरक्षा को हटा दिया है। इसको लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पत्र लिखकर कहा पंजाब पुलिस को सूचना दी गई कि अगर पंजाब से कोई वीआईपी या ऐसा शख्स जिसे सुरक्षा मिली हुई है तो पंजाब पुलिस इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को देगी। इससे दिल्ली पुलिस उस वीआईपी को मिली धमकी व उनके पद को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम कर सके।

क्या है कानून
कानूनी प्रावधान है कि एक राज्य का वीआईपी दूसरे राज्य में जाता है तो इसकी सूचना दूसरे राज्य को देनी होती है। ताकि जिस राज्य में वीआईपी जा रहा तो उसकी राज्य की पुलिस सुरक्षा को टेकओवर कर सके। फिर वीआईपी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उस राज्य की होती है।
केजरीवाल को मिल चुकी है धमकी
पिछले दिनों आईबी ने दिल्ली पुलिस को इनपुट दिया था कि केजरीवाल की जान को खतरा है और उन पर हमला हो सकता है। खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खालिस्तानी तत्व उन पर हमला कर सकते हैं। पिछले दिनाें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया था।
- दिल्ली में TET अनिवार्यता के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक हुए शामिल
- हवस की पाठशालाः प्रधानाचार्य ने रिजल्ट देने के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया, फिर जो किया जानकर खौल उठेगा खून
- रिटायरमेंट से पहले 61 ट्रांसफर: खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सहायक आयुक्त के सभी आदेश किए रद्द, जांच के निर्देश
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हराया, 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट
- गृह निर्माण ऋण गबन मामला : सहकारी आवास संघ भोपाल का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया
