चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को घेर कर पकड़ लिया है। काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा के उस पार से की जा रही थी। यह कार्रवाई थाना सदर फाजिल्का के अधीन आते गांव तेजा रहेला इलाके में की गई। हालात को देते हुए इस दौरान बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग भी की। इस दौरान जवानों को बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित तस्करों ने जीरो लाइन पार कर रात के समय भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश की जा रही थी। बीएसएफ जवानों को इसकी जानकारी मिली। इस घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड फायर किए, जिसके बाद इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल (एमपी-5 प्रकार), 20 पिस्तौल, 39 मैगजीन, 9 एमएम के 310 जिंदा कारतूस, दो बैकपैक और 2.160 किलोग्राम हेरोइन जप्त की है।फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

