पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने कार सवार नशा तस्कर को 15 किलो चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार वासी गांव मोहकम खां वाला के तौर पर हुई है। हाल में गोल्डन एन्क्लेव फिरोजपुर में रहता है। आरोपी के पास से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
नशे की यह खेप अलग-अलग पैकेट में पैक की गई थी। आरोपी से कुल 15 पैकेट मिले हैं, जिन्हें पीले रंग के लिफाफों और लाल टेप से बांधा गया था। घल्लखुर्द थाना की पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की तस्कर रमेश कुमार वह बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करता है। सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार नशा तस्कर गांव भंबा लंडा की दाना मंडी में खड़ा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया और तलाशी लेने पर उसके पास से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- इंतजार खत्म… भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, यहां देखें पूरी सूची
- अर्नब चक्रवात से फसलें बर्बाद : किसानों को मुआवजा देने और कर्ज माफी की मांग, विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम साय को लिखा पत्र
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज होने वाले दोनों मैच स्थगित, अब इस दिन होंगे मुकाबले
- ‘अब विपक्ष के पास कोई बहाना नहीं बचेगा’, बिहार MLC चुनाव के नतीजों पर बोले मंत्री दीपक प्रकाश
- ‘खड़े हनुमान’ मंदिर में फिर दिखा चमत्कार, प्रतिमा की जांच करने पहुंची टीम की मशीन हुई खराब; प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
