जालंधर। पंजाब पुलिस ने नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। जालंधर में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम शहर के मशहूर बाजारों में से एक रैनक बाजार के पक्का बाग नशा तस्कर के घर पर पहुंची। जहां कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर के बनाए अवैध कब्जे को धवस्त किया गया।
नगर निगम प्रशासन ने कई बार व्यक्ति को नोटिस दिए थे। पर नोटिस का संतोषजनक जवाब ना मिलने के कारण पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जे पर कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया। व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी निवासी पक्का के रूप में हुई है।
एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
मामले पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि हरविंदर सिंह उर्फ स्वामी एक नशा तस्कर है और इस पर एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 18 पर्चे दर्ज है। नगर निगम प्रशासन की अगुवाई में तस्कर के घर पर कार्रवाई को लेकर पहुंचे है, ताकि को अप्रिय घटना ना हो सके। कार्रवाई से पहले घर को खाली करवा लिया गया था। ऐसे में कार्रवाई के दौरान घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



