चंडीगढ़। पंजाब प्रशासनिक सेवा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने सोमवार को पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 14 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में अमृतसर देहाती के एसएसपी सुहैल कासिम मीर और फरीदकोट की एसएसपी प्रज्ञा जैन को उनके पदों से हटा दिया गया है। इन दोनों ही अधिकारियों को फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है और वेटिंग में रखा गया है।
जालंधर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, अमृतसर देहाती की कमान कंवलजीत को
अमृतसर देहाती में सुहैल कासिम मीर की जगह एसपी कंवलजीत सिंह को नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं, जालंधर की पुलिस कमिश्नर (CP) धनप्रीत कौर रंधावा का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह डीआईजी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर (CP) नियुक्त किया गया है।
ट्रांसफर और नियुक्तियों की पूरी जानकारी
इस बड़े फेरबदल के तहत स्पेशल डीजीपी-कम-डायरेक्टर अनीता पुंज को स्पेशल डीजीपी (HRD और वेलफेयर) नियुक्त किया गया है। आईजीपी टेक्निकल सर्विसेज (अतिरिक्त प्रभार) प्रदीप कुमार यादव को आईजीपी टेक्निकल सर्विसेज (चंडीगढ़) की जिम्मेदारी दी गई है। जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर अब MRS PPA फिलौर की डायरेक्टर होंगी, जबकि लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
इसके साथ ही, 75वीं बटालियन पीएपी (जालंधर) के कमांडेंट विवेक शील सोनी को डीआईजी (Border रेंज, अमृतसर) तैनात किया गया है। वहीं सुरिंदरजीत सिंह मंड को डीआईजी (जेल), कवलदीप सिंह को डीआईजी (कानून और व्यवस्था), संदीप कुमार शर्मा को डीआईजी (पीएपी-II, जालंधर) और संदीप गोयल को डीआईजी (AGTF-II) के पद पर नियुक्त किया गया है। इनके अलावा लुधियाना रेंज के डीआईजी के पद पर बॉर्डर रेंज के डीआईजी को ट्रांसफर किया गया है। पद से हटाए गए अधिकारी सुहैल कासिम मीर और प्रज्ञा जैन की आगामी पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

