बरनाला। पंजाब में हुए अपराध को रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत बरनाला पुलिस ने नया फरमान जारी किया है, जिसके एंजेसी अब किसी भी मकान मालिक को बाहरी राज्य से संबंधित किसी भी व्यक्ति को किराएदार रखने या घरेलू कामकाज के लिए व्यक्ति रखने पर उसकी सूचना नजदीकी थाने या सांझ केंद्र में देनी जरूरी होगी।
बरनाला पुलिस ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं और इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, सिविल प्रशासन की मदद से पूरे जिले में बड़े स्तर पर चैकिंग अभियान चलाकर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के पिछले रिकॉर्ड की जांच की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अपराध पर होगा कंट्रोल
एस.एस.पी. बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रैंस के दौरान बताया कि बरनाला जिले भर में बिना पुलिस सत्यापन के किराएदारों या घरेलू नौकरों को रखने के लगातार बढ़ रहे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस संबंध में आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। एस.एस.पी. ने कहा कि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव के आदेशों पर जिले भर में अपराध विरोधी मुहिम चलाई जा रही है, जिसके संबंध में डी.जी.पी. पंजाब ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के तहत अब कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचित किए बिना राज्य के बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को किरायेदार के तौर पर नहीं रख सकेगा।
- CG Bird Flu : एम्स से विशेषज्ञों की टीम पहुंची बिलासपुर, 10 किमी तक के गांवों में होगी जांच, रोकथाम उपायों की करेगी समीक्षा
- देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
- कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, हैकर ने फोन से अफसरों को भेजे ऐसे मैसेज, मचा हड़कंप
- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
- PM मोदी को धोखा देंगे चिराग पासवान! पार्टी ने यूपी में सभी 403 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान

