पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे किए हैं। चौड़ा ने स्वीकार किया है कि उसने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। इसे बरामद करने के लिए पंजाब पुलिस उसे लखीमपुर खीरी ले जाएगी। हालांकि आरोपी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसके पास विदेशी पिस्तौल कहां से आई, जिसका इस्तेमाल उसने गोली चलाने के लिए किया।
चरमपंथी गुट के नेता नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने चौड़ा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रविवार को रिमांड समाप्त होने के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायाधीश ने केवल तीन दिन की रिमांड मंजूर की।
मीडिया से बातचीत में चौड़ा के वकील ने बताया कि पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ तीन दिन का रिमांड दिया है। पंजाब पुलिस ने चौड़ा से अधिक जानकारी जुटाने के लिए उसके दोनों वकील बेटों से भी पूछताछ की है। हालांकि, पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और चौड़ा से पूछताछ के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मिला है। इसके बाद 11 दिसंबर को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने यह भी कहा कि जांच से जुड़ी किसी अन्य जानकारी का खुलासा करना फिलहाल सही नहीं होगा, क्योंकि इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का औचक निरीक्षण, समाधान शिविरों की VC से जांच
- राजस्थान में अफसरों की होटल पॉलिटिक्स पर लगाम: सरकारी कार्यक्रमों के लिए प्राइवेट वेन्यू पर बैन, अब यहां होंगी बैठकें
- MP में कानून-व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग: वरिष्ठ अधिकारियों को मिला संभाग का प्रभार, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
- ‘अमेरिका के लिए मोहरा है पाकिस्तान’, सीजफायर पर अपनी पीठ थपथपा रहे शहबाज शरीफ को इजरायली राजदूत ने दिखाई औकात, कहा- ‘भरोसेमंद पक्ष नहीं’
- करोड़ों की संपत्ति वाला इंजीनियर गिरफ्तार: ओडिशा विजिलेंस की छापेमारी में आलीशान जिंदगी का खुलासा
