पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे किए हैं। चौड़ा ने स्वीकार किया है कि उसने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। इसे बरामद करने के लिए पंजाब पुलिस उसे लखीमपुर खीरी ले जाएगी। हालांकि आरोपी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसके पास विदेशी पिस्तौल कहां से आई, जिसका इस्तेमाल उसने गोली चलाने के लिए किया।
चरमपंथी गुट के नेता नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने चौड़ा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रविवार को रिमांड समाप्त होने के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायाधीश ने केवल तीन दिन की रिमांड मंजूर की।
मीडिया से बातचीत में चौड़ा के वकील ने बताया कि पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ तीन दिन का रिमांड दिया है। पंजाब पुलिस ने चौड़ा से अधिक जानकारी जुटाने के लिए उसके दोनों वकील बेटों से भी पूछताछ की है। हालांकि, पूछताछ अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और चौड़ा से पूछताछ के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मिला है। इसके बाद 11 दिसंबर को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने यह भी कहा कि जांच से जुड़ी किसी अन्य जानकारी का खुलासा करना फिलहाल सही नहीं होगा, क्योंकि इससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
- भाजपा प्रवक्ता विजयशंकर मिश्रा ने कहा- भूपेश सरकार में संवैधानिक अधिकारों का हुआ हनन, GST इंस्पेक्टर पदोन्नति में घोटाला
- जिसके हाथ के खाने में नहीं आता स्वाद, उसे रसोई में जरूर करना चाहिए मां अन्नपूर्णा का ये उपाय
- SBI ने बजाई खतरे की घंटीः RBI से दो बार रेपो रेट बढ़ाने की अपील की, महंगाई के बाद अब EMI की टेंशन
- गांधीनगर में ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026’ का भव्य आगाज, 66 देशों के 2000 प्रतिनिधि जुटे
- आधी रात का ड्रामा और मंदिर के फेरे, छिपकर मिलते पकड़े गए प्रेमी-जोड़े की ग्रामीणों ने कराई अनोखी शादी!


