जलालाबाद। पंजाब में पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इस कड़ी में थाना सदर जलालाबाद की पुलिस ने एक व्यक्ति को 90 प्रीगैबलिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करता था।इस संबंध में पुलिस पार्टी गश्त करते हुए गांव घुबाया जा रही थी कि तभी सामने से एक युवक पैदल आ रहा था उसके हाथ में एक लिफाफा था।
पुलिस ने शक के आधार पर इस व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 90 प्रीगैबलिन कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अमनजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र रतन सिंह निवासी भंबा वट्टू उत्तर के बताया गया है।
पुलिस ने काबू किए गए अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ थाना सदर में धारा 233 बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 92 दिनांक 13-07-2025 दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
- MP के अनमोल को दुबई में मिला ‘द पैट्रन्स वर्ल्ड’ सम्मान; फ्लुइड डिजिटल आर्ट में दी भारतीय संस्कृति को नई पहचान
- Ranchi Cyber Crime: CM Soren की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट का आरोप, साइबर थाने में FIR दर्ज
- RDA की संपत्तियों का होगा हाईटेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर…
- ‘मध्य प्रदेश का भविष्य सीहोर-इछावर’: लल्लूराम डॉट कॉम और News24 MP-CG का खास कार्यक्रम, विकास कार्यों पर होगी चर्चा
- त्योहारों से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, हरियाणा की 10 ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच


