पंजाब में सीमावर्ती इलाके तरनतारन में पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रायोजित हथियार तस्करों का मॉड्यूल काबू किया है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट, अमृतसर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त दो तस्करों सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल आठ अवैध हथियार बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जब दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर नूर से भेजी गई हथियारों की खेप को ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने समय रहते घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बरामद किए गए हथियारों में शामिल हैं :
– तीन ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल
– चार Px5 पिस्तौल
– एक .30 बोर पिस्तौल
बता दें इस मामले में एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल), अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए अन्य संभावित सहयोगियों और इस तस्करी नेटवर्क की पूरी श्रृंखला की पहचान की जा रही है।
पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता: पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि वह इस प्रकार के अवैध मॉड्यूल्स को निष्क्रिय करने और राज्य में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
- किश्तवाड़ में आदिवासी छात्रा से महीनों तक दुष्कर्म, गर्भपात के दौरान मौत, जांच क्राइम ब्रांच को मिली
- मंदाकिनी का ‘जल-तांडव’! रामघाट से हनुमान धारा तक तबाही का मंजर; ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM मोहन
- कुत्ते ने कराई ऐसी लड़ाई कि पहुंच गया मामला थानेः चाची पर ईंट चली, भतीजे को उसी कुत्ते ने काटा, मामला दर्ज
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: हजार से ज्यादा रिटायर्ड कार्मिकों ने नहीं कराया सेल मेडिक्लेम स्कीम का रिनीवल… सीटीईटी अभ्यर्थी अब 1 सितंबर तक भर सकेंगे आवेदन… जिला जेल में क्षमता से दोगुना कैदी…
- रेप केस में 5 साल बाद फैसला : अधिकारी की पत्नी से चाकू नोक पर दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा


