चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है. इन सभी के बीच में बड़ी खबर यह है कि आम आदमी पार्टी के तीन दिग्गज नेता सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किए हैं। तीनों ही राज्यसभा के सांसद हैं अचानक इनके भाजपा ज्वाइन करने से आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
इस पूरे मामले में राघव चड्ढा का बयान आया है, उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी देश के लिए नहीं अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रही थी। जो पार्टी करप्शन हटाने के नाम पर बनी वो कंपरमाइज्ड लोगों के हाथ में है। हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और विक्रम साहनी भी बीजेपी में शामिल होंगे। इस पूरे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि यह पार्टी के गद्दार लोग हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यसभा में आप के दो तिहाई सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा जो सात सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते, वे गद्दार हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा जिस भी पार्टी से गठबंधन करती है, उसे खत्म कर देती है। पंजाब की जनता पूरे दिल से मेरा समर्थन करती है। उन्हें पंजाब के विकास से दिक्कत है।

राघव ने किया बड़ा दवा
इस मामले में संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के हम दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। इस दौरान राघव ने यह भी बड़ा दावा किया है कि वे पार्टी के पांच अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा में विलय करने जा रहे हैं। चड्ढा ने कहा, “संविधान के अनुसार, किसी भी पार्टी के कुल सांसदों में से दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं।”
खून पसीने से सिंचा पार्टी को
कॉन्फ्रेंस से दौरान राघव का दुख सामने आया, उन्होने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्र के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी लाभ के लिए काम करती है पिछले कुछ वर्षों से मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम घोषणा करते हैं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के करीब आ रहा हूं।
- CG Morning News : CM साय का आज दिल्ली दौरा… पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी… रायपुर शहर जिला भाजपा का प्रशिक्षण आज और कल… नीट पेपर लीक मामले में AAP करेगी प्रदर्शन… सरकारी स्कूलों में फीस वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन… पढ़ें और भी खबरें
- Morning News Brief: राज्यसभा चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, CBSE 12वीं स्कैन कॉपी पोर्टल हैक, सस्ता हो गया सोना-चांदी
- जनगणना-2027 के लिए राजधानी में बनाए गए 8 नियंत्रण कक्ष, मकान सूचीकरण, मकान गणना के लिए की गई पहल
- जन सुराज को बड़ा झटका: राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सक्रिय राजनीति से लिया एक साल का ब्रेक
- क्रॉस हिल्स पर भालुओं का डेरा, रिहायशी इलाकों तक पहुंचा खतरा, वन विभाग रहा बेखबर

