पंजाब की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। एक एक कर बयानबाजी का सिलसिला चल रहा है। इस बीच नवजोत कौर सिद्धू ने खुद की सिक्यूरिटी के लिए मुख्यमंत्री से मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उल्टे सीधे बयान देने के पहले एक बार सोच लेना चाहिए।
जानकारी के अनुसार नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट करके सीएम मान से सिक्योरिटी की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि, अब मुझे सुरक्षा की जरूरत लगती है और इसकी जिम्मेदारी आपकी है। सीएम मान से पूछा था कि, माइनिंग और शराब माफिया को शरण क्यों दे रहे हैं? नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर अब सीएम मान ने पलटवार किया है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि, अगर इतना ही जान को खतरा सता रहा है तो पहले ही सोच समझकर बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पहले तो नेता उलटे-सीधे बयान दे देते हैं और फिर उनके पास सिक्योरिटी की मांग करने आ जाते हैं और कहते हैं उनकी जान का खतरा है। नवजोत कौर सिद्धू ने तो कांग्रेस में कुर्सी के रेट सेट कर दिए है।

आपको बता दें कि नवजोत ने बीते दिनों बताया दिया था कि पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी उसे ही मिलती है जिसके पास 500 करोड़ का सूटकेट होता है। इस बयान के अलावा उन्होंने कई आपत्तिजन बातें की और अन्य पर भी बयानबाजी की है, जिसके बाद सभी ने नवजोत कौर का विरोध किया था।
- रेवाड़ी में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में म्यूजिक टीचर को 5 साल की जेल, 10 हजार जुर्माना
- ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान; राहुल गांधी ने कही ये बात
- शारदीय नवरात्रिः 1700 साल पुराने गढ़ कालिका मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिन में तीन अलग-अलग रूपों में दर्शन देती हैं मां काली
- नेपाल से लौट रहा था परिवार, चंपावत में खाई में गिरी कार; 5 घायल
- बार-बार निकलती है नाखूनों के आसपास की स्किन? इन आसान तरीकों से रखें ख्याल…

