चंडीगढ़। भीषण गर्मी और लू के दौर से गुजर रहे पंजाब के निवासियों के लिए राहत भरी खबर हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने राज्य में बिजली कटौती को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जनता के भारी आक्रोश और बढ़ते तापमान को देखते हुए, विभाग ने अब राज्य में बिजली के मरम्मत और मेंटेनेंस कार्यों के कारण होने वाली कटौती पर अस्थायी रूप से रोक लगा दीं हैं।
PSPCL के नए निर्देशों के अनुसार, अब 30 अप्रैल 2026 तक 11 केवी या उससे अधिक क्षमता वाली लाइनों पर किसी भी प्रकार के मरम्मत कार्य के लिए जोनल कार्यालय की लिखित अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। बिना अनुमति के कोई भी कटौती नहीं की जा सकेंगी।विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं भी फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है, उसे तुरंत रोका जाए। जिन क्षेत्रों में कटौती की गई है, वहां बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। इन निर्देशों का उल्लंघन न हो, इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी फील्ड अधिकारियों पर डाली गई है।
इन शहरों को मिली बड़ी राहत
पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई बड़े शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और आधुनिकीकरण के नाम पर लंबी बिजली कटौती (8 से 10 घंटे) का शेड्यूल जारी किया गया था। इस नए फैसले के बाद अब जालंधर- न्यू मॉडल टाउन, लेदर कॉम्प्लेक्स, आबादपुरा और व्यावसायिक क्षेत्र। लुधियाना- साहनेवाल रोड, जनता नगर, मोती नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, दोराहा और आलमगीर। मोहाली- फेज-7, एच-ब्लॉक, जीरकपुर (माया मॉडर्न सिटी) और सिंहपुर। अमृतसर- लाहौरी गेट, इंदिरा कॉलोनी, नवां कोट और कटड़ा संत सिंह। पटियाला- सेंट्रल जेल इलाका, पुलिस लाइन, मिनी सचिवालय, मोदी कॉलेज और अर्जुन नगर।

क्यों लिया गया यह फैसला?
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है और मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्य में बिजली की मांग 10,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है। ऐसे में 8-10 घंटे की कटौती के कारण आम जनता, व्यापारियों और उद्योगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभिन्न क्षेत्रों से लगातार मिल रही शिकायतों और विरोध-प्रदर्शनों के बाद PSPCL प्रशासन ने जनता को फौरी राहत देने के लिए यह कदम उठाया है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
