चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार ने निजी स्कूलों की बेलगाम बढ़ती फीस पर अब लगाम कस दी है.लगातार बढ़ती फीस को लेकर वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री भगवत मान ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि अब राज्य के निजी शिक्षण संस्थान एक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे.
इतना ही नहीं बड़ी बात यह है कि सरकार इस फैसले को कानूनी रूप देने के लिए जल्द ही अध्यादेश लाने जा रही है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक के रूप में पेश कर कानून बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही फीस को लेकर चिंता जता रहे थे. कई परिवारों पर बढ़ती शैक्षणिक लागत का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था. सरकार ने इन शिकायतों और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और फीस वृद्धि पर नियंत्रण रखा जा सके.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने अमृतसर में छात्रा की आत्महत्या की घटना पर भी दुख जताया. उन्होंने कहा कि एक होनहार छात्रा द्वारा कथित रूप से स्कूल में प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया. इसके बाद सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली और फीस संरचना की समीक्षा शुरू की. आने वाले समय में स्कूलों को लेकर कई नए नियम बनाये जाएंगे.
- CM साय ने रायपुर में 125 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी प्रथमेश हॉस्पिटल का किया शुभारंभ, मरीजों को मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- जमुई के गिद्धौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- फिर खूनी साबित हुआ चीनी मांझा! साड़ी कारोबारी की गर्दन कटने से मौत, दूसरे की कटी उंगलियां
- गंदे पानी और इल्ली वाला खाना! भोपाल के कन्या छात्रावास में मचा बवाल, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए नमूने
- Haryana Top News : हरियाणा में 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले, नवदीप विर्क को नई जिम्मेदारी, अग्रोहा धाम की खुदाई के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर, जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर हरियाणा में राजनीतिक विवाद समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
