चंडीगढ़। पंजाब में कड़ाके की फसल खरीद में हो रही देरी और सरकारी उपेक्षा से नाराज किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। आज (शुक्रवार) आजाद किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान राज्य भर में मुख्य रेलवे ट्रैक जाम करेंगे। यह रेल रोको आंदोलन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जारी रहेगा। किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण मंडियों में भारी मात्रा में गेहूं बिना बिके पड़ा है।
किसानों का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा समय पर खरीद न करने से मंडियों में अनाज का अंबार लग गया है। फसल न बिकने से किसानों को आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। एफसीआई के कड़े नियमों (जैसे अनाज की नमी, रंग और गुणवत्ता के मानक) के कारण खरीद प्रक्रिया बाधित हो रही है। किसान बयानों में कह रहे हैं कि बेमौसम बारिश और फरवरी की गर्मी के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, इसलिए सरकार को नियमों में ढील देनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री का ऐलान, क्या टलेगा आंदोलन?
आंदोलन की चेतावनी के बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसानों को राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने घोषणा की है कि FCI ने गेहूं खरीद के नियमों में ढील देने की सिफारिश की है, ताकि बेमौसम बारिश से प्रभावित फसल का हर दाना खरीदा जा सके। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के इस आश्वासन के बावजूद किसान संगठन संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार, किसान संगठनों ने अभी तक अपना रेल रोको कार्यक्रम रद्द या स्थगित नहीं किया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें तुरंत पूरी नहीं की गईं, तो वे आने वाले समय में अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेंगे। किसानों द्वारा आज किए जा रहे 3 घंटे के इस रेल रोको प्रदर्शन के कारण रेल यातायात के प्रभावित होने की पूरी संभावना है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रेलवे ट्रैक जाम होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
- ‘पूरा मुंब्रा हरा करना है’ कहने वाली पार्षद सहर शेख के पिता ने ‘भगवा पट्टा’ पहना, एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए, सियासी चर्चा तेज
- न जांच में देरी, न साक्ष्यों की अनदेखीः अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार, अपर पुलिस महानिदेशक का दावा
- Jharkhand News: चार महीने बाद झारखंड में बालू खनन से हटी रोक, 14 घाटों से ही फिलहाल उठाव
- फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 640 फीट पर फंसा; रेस्क्यू जारी
- सपनों की उड़ान: नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, बोलीं- ‘इस पल को ताउम्र नहीं भूलूंगी

